सावन में रुद्राभिषेक अनुष्ठान का बढ़ रहा धार्मिक प्रचलन
रांची, अगस्त 8 -- रांची, वरीय संवाददाता। सावन महीना में देवाधिदेव महादेव को अर्पित रुद्राभिषेक अनुष्ठान का विशेष महत्व है। यह काफी पुण्यदायी के साथ सर्वपाप से छुटकारा दिलाने का सबसे महत्वपूर्ण अनुष्ठान है। मनवांछित फल देने वाला यह अनुष्ठान अब मंदिरों के साथ साथ निजी रूप से घरों में भी कराने का प्रचलन बढ़ रहा है। श्रद्धालु अपने घर में पुरोहित बुलाकर सभी जरूरी पूजा सामग्रियों के साथ अनुष्ठान कर महादेव का अभिषेक कर रहे हैं। वहीं, पहाड़ी मंदिर के साथ-साथ राजधानी के सभी शिवालयों में भी रुद्राभिषेक कराने की व्यवस्था है, जहां निर्धारित दक्षिणा देकर इस अनुष्ठान को कराया जाता है। पहाड़ी मंदिर, सुरेश्वर महादेव मंदिर, बाबा विश्वनाथ मंदिर, हिनू शिवालय समेत शहर के सभी शिवालयों में ये अनुष्ठान होते हैं। जिन मंदिरों में शिवलिंग की स्थापना है, वहां भी यह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.