सावन में यात्रियों को ट्रेन में मिलेगी सात्विक और व्रत थाली
प्रयागराज, जुलाई 13 -- सावन में बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को ट्रेन में शुद्ध सात्विक भोजन और व्रत की थाली उपलब्ध होगी। आईआरसीटीसी 30 जुलाई से यह विशेष सुविधा शुरू करेगा। यात्री ई-कैटरिंग सेवा या मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन भोजन बुक कर सकेंगे, जिसे उनकी सीट तक पहुंचाया जाएगा। व्रत थाली में साबूदाना खिचड़ी, कुट्टू की पूरी, सेंधा नमक से बने व्यंजन, दही और ताजे फल शामिल होंगे। प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर, गया और भागलपुर समेत कई स्टेशनों पर विशेष सात्विक फूड स्टाल भी लगाए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.