सावन में मीट बंदी प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल
अमरोहा, अगस्त 24 -- सावन माह में मटन-चिकन की दुकानों के साथ नॉनवेज होटल और रेस्टोरेंट बंद कराए जाने से जुड़े प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट में 25 अगस्त यानि मंगलवार को सुनवाई होगी। हाईकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद अधिवक्ता नासिर फारूक ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की शरण ली है। दरअसल, जिले में सावन माह के दौरान मांस की दुकानों, नॉनवेज होटल और रेस्टोरेंट बंद कराए जाने को लेकर शहर के मोहल्ला मुल्लाना निवासी अधिवक्ता नासिर फारूक ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका में सावन के दौरान कांवड़ रूट से अलग मांस की दुकानों के अलावा होटल और रेस्टोरेंट बंद कराए जाने को कानूनी तौर पर गलत बताया गया था। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर दी थी। अदालत ने याची के अधिवक्ता होने पर टिप्पणी करते हुए करते हुए याचिका को पब्लिसिटी इंटरेस्ट बताया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.