सावन में भी बिहार की 26 नदियां सूखीं, खेती-किसानी और पानी का संकट; दक्षिण का बुरा हाल
पटना, अगस्त 13 -- सावन का महीना चल रहा है और सावन में भी बिहार की नदियां सूखी हुई हैं। राज्य की 26 नदियां ऐसी हैं जो पूरी तरह सूखी हैं या उसमें मापी के लायक पानी नहीं है। उत्तर बिहार की तुलना में दक्षिण का बुरा हाल है। दक्षिण के नालंदा में सबसे अधिक आठ नदियां सूखी हुई हैं। बारिश की यही स्थिति रही तो इन नदियों में इस वर्ष पानी आ पाएगा, इस पर संशय है। जल संसाधन विभाग राज्य की 81 नदियों के पानी की मापी करता है। इसके लिए 117 स्थानों पर रेनगेज की सुविधा है। बुधवार की रिपोर्ट के अनुसार राज्य की 26 में से 16 नदियों में इतना पानी नहीं है कि उसकी मापी हो सके। वहीं 10 नदियां पूरी तरह सूखी हुई है। पश्चिम चम्पारण में पंडई, समस्तीपुर में नून, नून बथाने और बालान, सीतामढ़ी में लखनदेई, दरभंगा में तीषभवारा/कमला, जीवछ/कमला, अररिया में नूना, रोहतास में अवसा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.