गोंडा, अगस्त 4 -- नवाबगंज, संवाददाता। कांवड़ यात्रा के दौरान गोरखपुर-अयोध्या फोरलेन हाईवे पर उमड़ने वाले केसरिया सैलाब के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने भारी वाहनों के लिए चरणबद्ध डायवर्जन योजना लागू करने का निर्णय लिया गया है। सावन में कांवड़ यात्रा, सोमवार, शिवरात्रि, तेरस, नागपंचमी, मणिपर्वत झूला मेला और रक्षाबंधन जैसे प्रमुख पर्वों के दौरान अयोध्या की ओर जाने वाले भारी वाहनों का संचालन निर्धारित अवधि तक प्रतिबंधित रहेगा। एसओ अभय सिंह ने बताया कि डायवर्जन व्यवस्था का उद्देश्य अयोध्या धाम में श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना और राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों पर यातायात को सुचारु बनाए रखना है। इसके लिए पुलिस और यातायात विभाग ने संयुक्त रूप से विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है। उन्होंने बताया कि सावन मास के दूसरे सोमवार और शिवरात्रि क...