सावन में प्रमुख शिवालयों पर लगेगा 'पौधों का भंडारा'
प्रयागराज, अगस्त 3 -- सावन माह में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मंडलीय प्रशासन ने अनूठी पहल की है। मंडल के प्रमुख शिवालयों में 'पौधों का भंडारा' कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसके तहत भगवान शिव के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को धार्मिक और पर्यावरणीय महत्व वाले पौधे नि:शुल्क वितरित किए जाएंगे। यह कार्यक्रम सावन के प्रत्येक सोमवार, प्रदोष व्रत, नाग पंचमी सहित अन्य प्रमुख अवसरों पर आयोजित होगा। प्रशासन का उद्देश्य आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने बताया कि मंडल के प्रमुख शिवालयों का चयन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Sawan First Somwar 2026: पहले सावन सोमवार पर कब करें शिवलिंग का जलाभिषेक? जानें पूजा का सही समय, विधि और जरूरी नियम तय कार्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.