नई दिल्ली, जुलाई 21 -- सावन में कई लोग प्याज-लहसुन से पूरी तरह से परहेज कर लेते हैं और महीनेभर सिर्फ सात्विक खाना ही खाते हैं। अगर आप भी प्याज-लहसुन से परहेज करते हैं, तो आज हम आपके लिए मटर-पनीर की टेस्टी रेसिपी लेकर आए हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि बिना प्याज-लहसुन के मटर-पनीर टेस्टी कैसे बनेगी लेकिन उसके बिना भी आपको रेस्टोरेंट जैसा स्वाद मिल जाएगा। एक बार इसे खाने के बाद आप हो सकता है आगे से प्याज-लहसुन के बिना ही बनाना शुरू कर दें। आइये जानते हैं बिना प्याज-लहसुन वाली मटर-पनीर की रेसिपी।4 लोगों के लिए मटर-पनीर की सब्जी बनाने की सामग्री पनीर - 250 ग्राम (चौकोर टुकड़ों में) हरे मटर - 1 कप (ताजे या फ्रोजन) टमाटर - 3 मध्यम (बारीक कटे या प्यूरी) अदरक - 1 इंच का टुकड़ा हरी मिर्च - 1-2 काजू - 10-12 (15 मिनट भिगोए हुए) जीरा - 1 छोटा चम्मच तेजपत...