जमशेदपुर, अगस्त 10 -- जमशेदपुर । सावन के पावन सोमवार के अवसर पर डाक विभाग (सिंहभूम मंडल) श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंडल के विभिन्न प्रमुख शिवालयों में विशेष स्टाल लगाए गए। जहां मात्र Rs.30 में गंगोत्री का शुद्ध गंगाजल उपलब्ध कराया गया। डाक विभाग की इस पहल से दूर-दराज के मंदिरों में जल चढ़ाने पहुँचे भक्तों को सहूलियत हुई। प्रमुख मंदिरों में समर्पित सेवा यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: सावन की दूसरी सोमवारी पर सेवा शिविरचांडिल उप डाकघर में सेवा जायदा मंदिर (चांडिल उप डाकघर): रिलेशनशिप मैनेजर सह डाक सहायक देबाशीष आश ने चांडिल अनुमंडल की अपनी पूरी टीम के साथ मंदिर प्रांगण में सक्रिय रूप से मोर्चा संभाला और आने वाले श्रद्धालुओं को सुलभता से गंगाजल उपलब्ध कराया।बहरागोड़ा में कार्यवाही चित्रेश्वर महादेव मंदिर (बहरागोड़ा, पूर्वी अ...