सावन में ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, प्रयागराज से स्पेशल ट्रेनें चलाएगा रेलवे
प्रयागराज, जुलाई 25 -- Railway News: सावन में अगर आप भी तीन ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ट्रेनें चलाने जा रहा है। रेलवे बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर), महाकालेश्वर (उज्जैन) और सोमनाथ के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। इससे प्रयागराज और आस-पास के ज़िलों के शिव भक्तों के लिए देश के तीन प्रमुख ज्योतिर्लिंग मंदिरों तक रेल से पहुँचना आसान हो जाएगा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की मांग के आधार पर वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम तक भी कनेक्टिविटी बढ़ाने पर विचार कर रहा है। सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेल प्रशासन प्रयागराज-वेरावल-प्रयागराज विशेष ट्रेन चलाएगा। गाड़ी 04173 प्रयागराज से प्रत्येक गुरुवार छह अगस्त से 24 सितंबर तक आठ फेरे लगाएगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.