सावन में जेठ की तपिश, धूप से मुरझा रही धान-मक्का की फसल
गोपालगंज, अगस्त 13 -- गोपालगंज। सावन में मौसम का मिजाज किसानों के लिए चिंता का कारण बन गया है। पिछले पांच दिनों से लगातार तेज धूप और उमस ने खेतों की नमी तेजी से सोख ली है। इसका असर धान, मक्का और लतर वाली फसलों पर दिखने लगा है। खासकर ऊंची जमीन वाले खेतों में धान के पौधे मुरझाने लगे हैं और मिट्टी में दरारें पड़ने लगी हैं। मक्का समेत अन्य फसलों की पत्तियां भी तेज धूप में कुंभलाने लगी हैं। किसानों को आशंका है कि यदि जल्द अच्छी बारिश नहीं हुई तो फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।
कृषि के स्थिति जिले में इस वर्ष धान की खेती का लक्ष्य 89,206 हेक्टेयर निर्धारित किया गया था। इसके मुकाबले करीब 98 फीसदी क्षेत्र में रोपनी पूरी हो चुकी है। मक्का और अन्य फसलों का आच्छादन भी लक्ष्य के अनुरूप करीब 98 से 100 फीसदी तक हो चुका है। ऐसे में खेतों में खड़ी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.