नई दिल्ली, अगस्त 5 -- सावन के महीने में भक्तों का मन भोलेनाथ में ही रमा रहता है। जुबान से बस भोलेनाथ का नाम निकलता है और काफी सारे लोग तो दिन भर भजन गाते रहते हैं। पूजा-पाठ,त्योहार के मौके पर महिलाएं इकट्ठा होती हैं तो सावन के भजन गाने लगती हैं। ऐसे ही किसी मौके पर आपको भजन गाने का मौका मिले तो गाएं भोलेनाथ के ये सावन स्पेशल सुंदर भजन। इन भजनों के बोल बिल्कुल आसान हैं जुबां पर आसानी से चढ़ जाते हैं, तो देर ना करें और नोट कर लें बिल्कुल आसानी से और ढोलक की थाप के बगैर भी गाए जाने वाले भोलेनाथ के 4 भजन।भोलेनाथ के भजन के बोलशिव जी का भजन-1 जब भी सावन रुत आए, जब जब सावन की रुत आए. भक्तों का दिल ललचाए, के कावर उठा के चलूं, और बम बम गा के चलूं, तो जन्म सफल हो जाए। जब भी सावन रुत आए, भोले के दीवाने गाए, भोले भोले भोले, बम बम भोले भोले, नाचे कावड...