गया, जुलाई 20 -- श्रावण मास के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम सहित विभिन्न शिवालयों की यात्रा पर निकलने वाले कांवरियों और आम यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गया जंक्शन पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी। इस संबंध में सोमवार को रेलवे के वरीय अधिकारियों, आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक हुई है। सावन महीने में गया जंक्शन परिसर, प्लेटफॉर्म, फुटओवर ब्रिज, प्रवेश व निकास द्वार और ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की विशेष निर्णय लिया गया है। रेल सूत्रों ने बताया कि पूर्व मध्य रेलवे के आरपीएफ आईजी अमरेश कुमार और रेल एसपी अनंत कुमार राय ने सावन महीने में गया जंक्शन पर व गया जंक्शन से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में सुरक्षा का विशेष व्यवस्था करने की रणनीति बनायी है। इस संबंध में गया जंक्शन के आरपीएफ औ...