लखीसराय, अगस्त 15 -- सावन में कांवरियों की सुविधा के लिए बाइक और टोटो एंबुलेंस की सुविधा शुरू लखीसराय एक प्रतिनिधि । सावन में बाबा धाम आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और कांवरियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने विशेष कार्ययोजना तैयार की है।

स्वास्थ्य विभाग की योजना इसके तहत किऊल स्टेशन, लखीसराय स्टेशन, अशोक धाम मंदिर सहित कांवरिया मार्गों पर बाइक एंबुलेंस और टोटो एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जिला प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस को रवाना किया।इस मौके पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि सावन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु लखीसराय जिले से होकर बाबा धाम आते-जाते हैं। कांवरियों को किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी नहीं हो, इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है। बाइक और टोटो एंबु...