सावन माह में अचानक नहीं बदले जाएंगे ट्रेनों के प्लेटफार्म
चंदौली, जुलाई 29 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन पर स्थित सभाकक्ष में मंगलवार की शाम सावन माह में होने वाले कांवरियों की भीड़ को लेकर तैयारियों पर मंथन किया गया। स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कांवरियों की सुविधाओं को लेकर गाइड लाइन जारी किया गया। इस दौरान विभागीय कर्मचारियों को भीड़ नियंत्रण और यात्री सुविधा के संबंध में दिशा निर्देश दिए गए। बताया गया कि ट्रेनों के आवागमन की सूचना पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसमें सुल्तानगंज और जसीडीह जाने वाली ट्रेनों की सूचना विशेष रूप से उदघोषित की जाएगी। सावन माह में लोको पायलट और ट्रेन मैनेजरों को स्टेशन से ट्रेन खुलने पर धीमी गति से चलाने का निर्देश दिया गया ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: भागलपुर : सुल्तानगंज आरपीएफ चेक पोस्ट के प्रभारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.