लखीमपुरखीरी, जुलाई 28 -- ​लखीमपुर-खीरी। पवित्र श्रावण (सावन) माह की शुरुआत से पूर्व विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। ​ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि सावन के इस पवित्र महीने में ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालु एवं कांवड़िये भगवान शिव का जलाभिषेक करने शिवालयों में पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की आस्था और सुविधा को ध्यान में रखते हुए संगठन ने प्रशासन से निम्नलिखित मुख्य मांगों पर उचित व्यवस्था करने का आग्रह किया है। मांग की गई कि सभी शिवालयों में स्वच्छता सुनिश्चित की जाए तथा मंदिरों की ओर जाने वाले मार्गों की मरम्मत कराई जाए। यह भी पढ़ें- Shamli News: कांवड़ यात्रा: सुरक्षा, सेवा और ट्रैफिक प्रबंधन...