सावन माह के द्वितीय सोमवार को शिवालयों में उमड़ंगे श्रद्धालु
भदोही, अगस्त 9 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। पवित्र सावन माह के द्वितीय सोमवार को शिवालयों में आस्थावानों का सैलाब उमड़ेगा। प्रमुख शिव मंदिरों में रविवार को दिन भर साफ-सफाई चलता रहा। मंदिरों में आस्थावानों की सुरक्षा के मद्देनजर प्रमुख मंदिरों में पुलिस जवानों की तैनाती रहेगी। सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर में प्रथम सोमवार से ही महिला-पुरुष भक्तों के लिए बैरीकेडिंग कर दी गई थ। सावन माह में प्रत्येक सोमवार को भगवान शिव के मंदिर में दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ेगी। प्रमुख धार्मिक स्थल बाबा सेमराधनाथ धाम, तिलेश्वर नाथ धाम, बाबा बडे़शिव, सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ, शिव मंदिर भदोही, महादेव मंदिर उगापुर, शिव मंदिर लालानगर, नागेश्वर समेत सैकड़ों मंदिरों में भक्त विधिवत पूजन कर कृतर्थ होंगे। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: हर हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिव म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.