अमरोहा, अगस्त 18 -- सावन माह के तीसरे सोमवार पर जिलेभर के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। तड़के से ही शिवभक्तों के मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा, फूल और दूध अर्पित किया गया। दिनभर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे मंदिरों में गूंजते रहे। गौरतलब है कि सावन माह के तीसरे सोमवार को लेकर प्रमुख शिव मंदिरों में सुबह से ही विशेष तैयारियां की गई थीं। अमरोहा में प्राचीन वासुदेव तीर्थ, कामनाथ महादेव मंदिर, चौरासी घंटा मंदिर, गजरौला में इंदिरा चौक स्थित गंगा प्याऊ मंदिर, रेलवे स्टेशन रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर, प्राचीन झारखंडी चकेश्वर मंदिर आदि में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचे। यह भी पढ़ें- Araria News: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा शिवालय, उमड़े भक्त भगवा...