हापुड़, अगस्त 24 -- सावन माह के अंतिम सोमवार को भगवान भोले का जलाभिषेक कर भक्तों ने पुण्य अर्जित किया। वहीं तीर्थ नगरी ब्रजघाट से हजारों की संख्या में शिव भक्तों ने कांवड़ उठाकर अपने अपने स्थानों के लिए रवाना हो गए। वहीं सावन माह में उठने वाली कांवड़ यात्रा भी लगभग संपन्न हो गई। सावन माह की शिवरात्रि पर जलाभिषेक होने के पश्चात पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कावड़ यात्रा संपन्न हो गई थी, परंतु गंगा पार स्थित अमरोहा, संभल, बदायूं, पीलीभीत, रामपुर, मुरादाबाद, बरेली, बिजनौर आदि जिलों में कावड़ यात्रा नियमित रूप से चल रही थी, क्योंकि उक्त जिलों में श्रावण माह के प्रत्येक सोमवार को ब्रजघाट गंगा से जल ले जाकर भगवान भोले का जलाभिषेक करने की विशेष धार्मिक मान्यता प्रचलित है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: सावन के आखिरी सोमवार को गंगा तटों पर उमड़ी आस्था जि...