कौशाम्बी, अगस्त 12 -- शक्तिपीठ कड़ा धाम में श्रावण अमावस्या के अवसर पर बुधवार को सुबह से देर शाम तक गंगा घाट से लेकर मां शीतला के दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। भोर करीब चार बजे से ही प्रदेश के विभिन्न जनपदों से श्रद्धालु धाम पहुंचने लगे। भक्तों ने कुबरी घाट और कालेश्वर घाट पर मां गंगा के पावन जल में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद गंगा पूजन किया और जरूरतमंदों को अन्न-वस्त्र का दान कर मां शीतला के दरबार पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मां शीतला के गर्भगृह में पहुंचकर माता के दिव्य और अलौकिक स्वरूप के दर्शन किए। भक्तों ने मां को नारियल, चुनरी, भोग-प्रसाद और अड़हुल की माला अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, बच्चों की कुशलता और निरोगी जीवन की कामना की। इस दौरान पूरा धाम क्षेत्र मां शीतला के जयकारों से गूंजता रहा। शीतला धाम के पुरोहित रामायण...