बस्ती, अगस्त 2 -- बस्ती। सावन मास व कांवड़ यात्रा को लेकर शनिवार को यूपी 112 के सभी पीआरवी कर्मियों के साथ गूगल मीट की गई। सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी की अगुवाई में हुई गोष्ठी में डायल 112 प्रभारी परमाशंकर यादव, प्रभारी आरओआईपी चन्द्रकेश राय व बीईएल इंजीनियर रत्नाकर पाण्डेय के साथ पीआरवी पर नियुक्त कमाण्डर, सब कमाण्डर व चालक शामिल हुए। सीओ सिटी ने श्रावण मास के दौरान पड़ने वाले प्रत्येक सोमवार और तेरस पर्व के दौरान इवेण्ट प्राप्त होने पर भीड़-भाड़ के दृष्टिगत पीआरवी चालकों नियन्त्रित गति से वाहन चलाते हुए अविलम्ब घटनास्थल पर पहुचने की नसीहत दी। इवेंट के दौरान कांवड़ यात्री/श्रद्धालु से सद्व्यवहार रखते हुए धैर्य व शालीनता से वार्ता करें। किसी भी दशा में कांवड़ यात्रियों/ श्रद्धालुओं से वाद-विवाद नहीं करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...