जमुई, जुलाई 30 -- जमुई, नगर प्रतिनिधि पवित्र सावन माह के आगमन की आहट के साथ ही पूरे जिले में आस्था और भक्ति का रंग गहराने लगा है। आज से शुरू हो रहे इस पावन महीने को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के शिवालयों में तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। मंदिरों में रंग-रोगन, विशेष साफ-सफाई और दूधिया रोशनी के लिए झालरों व एलईडी लाइटों की सजावट जोर-शोर से चल रही है। जिले भर के छोटे-बड़े शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ और जलाभिषेक के सुगम संचालन के लिए मंदिर प्रबंधन समितियों द्वारा पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। दूसरी ओर, सुल्तानगंज और बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर जाने वाले कांवरियों के जत्थों की रवानगी बुधवार से ही शुरू हो गयी, ताकि वे सावन के पहले दिन देवघर पहुंचकर जलाभिषेक कर सकें। कांवरियों के उत्साह और खरीदारी से स्थानीय बाजारों में भी खास...