सावन महोत्सव में दिखा लोक संस्कृति, कला और प्रकृति के प्रति अनुराग
जहानाबाद, अगस्त 11 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। स्वामी सहजानंद महाविद्यालय में भूगोल विभाग, दर्शनशास्त्र विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में सावन की हरियाली, लोक-संस्कृति, कला और रचनात्मकता को समर्पित 'सावन महोत्सव' का आयोजन किया गया। राजकुमारी सभागार में आयोजित इस महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने नृत्य, संगीत और मेहंदी के माध्यम से सावन की सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक सुंदरता को अत्यंत मनोहारी ढंग से अभिव्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) दीपक कुमार ने सावन महोत्सव को सामूहिकता का उत्सव बताते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में सावन केवल एक ऋतु नहीं, बल्कि प्रकृति, लोकजीवन और मानवीय संवेदनाओं के बीच गहरे आत्मीय संबंध का प्रतीक है। सावन की हरियाली जहां प्रकृति के नवजीवन का संदेश देती है, वहीं लोकगीत, नृत्य,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.