सावन महोत्सव में छात्राओं ने शिव तांडव की प्रस्तुति की
महाराजगंज, अगस्त 28 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सरस्वती देवी महिला महाविद्यालय में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं द्वारा परंपरागत कजरी गायन, लोक गीत व शिव स्तुति, शिव तांडव आदि की प्रस्तुति की गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरस्वती ग्रुप आफ कॉलेज के उप प्रबंध निदेशक आदित्य सिंह ने लोक संस्कृति के संवर्धन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि लोक संस्कृति के संवर्धन के लिए इस तरह के कार्यक्रम होने चाहिए। प्राचार्य श्याम बिहारी अग्रवाल ने कहा कि लोक संस्कृति हमारी विरासत है, परिवार समाज व राष्ट्र को जोड़ने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है।उप प्राचार्य सत्येंद्र गुप्त ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को भारतीय संस्कृति के विषय में जानना होगा। यह भी पढ़ें- Begusarai News: सावन महोत्सव का भव्य आयोजन इस मौके पर डिंपल पटेल, रामकेश चौधरी, डॉ. आन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.