सावन मनभावन : तीन योगों से सजे सोमवार पर शिव का मनुहार
वाराणसी, अगस्त 11 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। सर्वार्थ सिद्धि, शोभन और प्रीति योग से सजे सावन के प्रदोष युक्त दूसरे सोमवार को लाखों भक्तों ने शिवस्वरूप श्रीविश्वनाथ का मनुहार किया। देश के विभिन्न राज्यों से के भक्तों ने जलाभिषेक कर देवाधिदेव के श्रीचरणों में अपनी मनोकामनाएं निवेदित कीं। काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए पश्चिम बंगाल, असम और ओड़ीसा से भी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। यह भी पढ़ें- सीर के यदुवंशियों ने बीएचयू में किया जलाभिषेकभक्तों की भीड़ सायंकाल सप्तर्षि आरती के बाद विश्वनाथ मंदिर में बाबा के गौरा-शंकर स्वरूप का शृंगार किया गया। जलस्तर बढ़ा होने के कारण गंगाद्वार से विश्वनाथ धाम पहुंचने वाले भक्तों को मीरघाट पर पानी से होकर गुजरना पड़ा। बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए घाट किनारे सुरक्षाकर्मियों ने विशेष सतर्कता बरती। गंगा म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.