नई दिल्ली, अगस्त 5 -- Sawan Purnima upay 2026, सावन पूर्णिमा के उपाय : श्रावण पूर्णिमा का दिन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। श्रावण पूर्णिमा तिथि पर धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है। इस दिन शिव जी और माता पार्वती की पूजा भी की जाती है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, श्रावण पूर्णिमा इस साल 28 अगस्त को मनाई जाएगी। श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि के दिन विधिवत लक्ष्मी माता की उपासना करने और व्रत रखने से आर्थिक संपन्नता बनी रहती है। धार्मिक मान्यता है कि श्रावण पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने से धन से जुड़ी दिक्कतों से राहत मिल सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं श्रावण पूर्णिमा पर माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए क्या उपाय करना चाहिए -कब है श्रावण पूर्णिमा ? हिन्दू पंचांग के अनुसार, श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त के दिन स...