नई दिल्ली, अगस्त 25 -- Sawan Purnima kab hai 2026: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, किसी भी महीने का समापन पूर्णिमा तिथि से होता है। हिंदू धर्म में यूं तो हर पूर्णिमा तिथि महत्वपूर्ण मानी गई है लेकिन सावन माह की पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन शिव भक्त भगवान शिव की पूजा और जलाभिषेक करने के साथ ही व्रत-उपवास करते हैं। इस दिन रक्षा बंधन या राखी का त्योहार भी मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ज्ञान की प्राप्ति होती है और सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। सावन पूर्णिमा पर स्नान-दान का भी विशेष महत्व माना गया है। मान्यता है कि इस दिन किए गए दान-पुण्य का अक्षय फल प्राप्त होता है। हालांकि इस बार सावन पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लग रहा है, जिसके कारण लोगों के बीच पूर्णिमा ...