नई दिल्ली, अगस्त 4 -- सावन के महीने के साथ ही तीज-त्यौहारों की शुरुआत हो जाती है। ऐसे में घर पर तरह-तरह की मिठाइयां बनती हैं, कभी भगवान शिव के भोग के लिए तो कभी घरवालों की डिमांड पर। इन दिनों आप भी मीठे में कुछ बनाने की सोच रही हैं, तो मोतीचूर के दानेदार लड्डू बनाकर तैयार कर सकती हैं। अक्सर हम सोचते हैं कि घर पर मोतीचूर के लड्डू बनाना मुश्किल है, झारे की भी जरूरत होती है। लेकिन आज वाली रेसिपी इतनी सिंपल है कि बेसन से आप घर पर ही हलवाई जैसे मोतीचूर के लड्डू आराम से बना लेंगी। वैसे भी बाहर की मिठाई कई-कई दिनों पुरानी होती है, फिर उसमें कैसी चीजें यूज की गई हैं, ये भी पता नहीं होता। ऐसे में घर पर ही लड्डू बनाकर तैयार करना एक बेहतर विकल्प है। तो चलिए मोतीचूर के लड्डू बनाने की सबसे सिंपल रेसिपी जान लेते हैं।मोतीचूर के लड्डू बनाने के लिए सामग्र...