सावन चतुर्दशी पर बूढ़ा बाबा मंदिर में उमड़ी आस्था
बोकारो, अगस्त 11 -- बोकारो। सावन माह की चतुर्दशी के अवसर पर चास स्थित बूढ़ा बाबा मंदिर में बुधवार को आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। करीब पांच हजार महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने गरगा नदी से पवित्र जल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में जल कलश लेकर मंदिर पहुंचे और विधि-विधान के साथ बूढ़ा बाबा की पूजा-अर्चना की। जलाभिषेक के दौरान महिलाओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली, जिससे आयोजन की भव्यता और बढ़ गई। यह भी पढ़ें- Gridih News: मुक्तेश्वर बाबा धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब मंदिर प्रबंधन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.