सावन को लेकर यातायात डायवर्जन व्यवस्था लागू
गोंडा, अगस्त 8 -- गोण्डा, संवाददाता। सावन मास, शिवरात्रि को लेकर स्थानीय प्रशासन ने यातायात डायवर्जन व्यवस्था लागू की है। अयोध्या धाम एवं आसपास के जनपदों में श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ एवं वाहनों के दबाव को देखते हुए यह डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है। एसपी विनीत जायसवाल ने गोण्डा-अयोध्या सीमा पर किए गए रूट डायवर्जन व्यवस्था, कांवड़ यात्रा मार्ग, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों तथा प्रमुख चौराहों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित रहे तथा आमजन एवं श्रद्धालुओ को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। बताया जाता है कि द्वितीय श्रावण सोमवार एवं श्रावण शिवरात्रि पर 08 अगस्त सुबह 08:00 बजे से 12 अगस्त 08:00 बजे तक , तृतीय श्रावण सोमवार एवं नागपंचमी पर 14 अगस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.