सावन के 21वें दिन भी बासुकीनाथ धाम पहुंचने के लिए कांवरियों का लगा रहा तांता
दुमका, अगस्त 20 -- सावन में बासुकीनाथ धाम पहुंचने वाले बाबा के भक्तों में कोई खास कमी नहीं दिख रही है। बुधवार को राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव -2026 के 21वें दिन भी बासुकीनाथ धाम पहुंचने के लिए कांवरियों का तांता लगा रहा। पूरा मंदि परिसर व मेला परिसर गेरुआ रंगों से पटा रहा। अहले सुबह से ही कांवरियों का बासुकीनाथ धाम पहुंचना शुरू हो गया था। बोल बम और हर हर महादेव के जयकारों से पूरा बासुकीनाथ का क्षेत्र गूंज उठा। बुधवार को शाम 5 बजे तक कुल 1,27,865 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया। जिसमें शीघ्र दर्शनम से 3234 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया है। बुधवार को भी काफी संख्या में कांवरियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन की ओर से अरघा सिस्टम से ही बाबा को जलार्पण कराए जाने की व्यवस्था की गई थी। कांवरियों को अरघा से बाबा बासुकीनाथ को जलार्पण को लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.