इटावा औरैया, अगस्त 17 -- इटावा। सावन के सोमवार के अवसर पर मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लाइन लग गई और पूजा अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया। सरसई नगर में स्थित हजारी महादेव मंदिर में सूर्योदय से पहले ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। जहां महिला और पुरुष श्रद्धालुओं की कतार लगाकर दर्शन कराए गए। शहर में नीलकंठ मंदिर और टिक्सी मंदिर पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। सुबह से शुरू हुआ पूजा का सिलसिला देर तक चलता रहा। इसके अतिरिक्त अन्य शिव मंदिरों में भी सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे थे और वे भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर रहे थे। प्रमुख मंदिरों पर पुलिस व्यवस्था भी दुरस्त रही। मंदिरों के बाहर मेले का आयोजन भी किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...