सावन के शुक्रवार को कड़ा धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब
कौशाम्बी, अगस्त 14 -- सावन महीने के शुक्रवार द्वितीया को शक्तिपीठ कड़ा धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह चार बजे से ही कौशाम्बी के अलावा आसपास के कई जिलों से भारी संख्या मे श्रद्धालु मां शीतला के दर्शन के लिए पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने कुबरी घाट, कालेश्वर घाट समेत विभिन्न गंगा घाटों पर मोक्षदायिनी मां गंगा के पावन जल में आस्था की डुबकी लगाई। गंगा पूजन और पुरोहितों को दान-पुण्य करने के बाद श्रद्धालु गंगाजल लेकर भगवान शिव एवं मां शीतला के मंदिर पहुंचे और पूजन-अर्चन कर पुण्यार्जन किया। धाम पहुंचे भक्तों ने भगवान शिव कों बेलपत्र, पुष्प आदि के साथ भगवान भोलेनाथ का गंगाजल से जलाभिषेक किया और परिवार की सुख-समृद्धि व कुशलता की कामना की। इसके बाद मां शीतला के दरबार में पहुंचकर नारियल, चुनरी, फूल और प्रसाद चढ़ाकर विधि-विधान से पूजा-अर्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.