सावन के प्रथम सोमवार को भगवान का जलाभिषेक करने उमड़े भक्त
मिर्जापुर, अगस्त 3 -- मिर्जापुर,संवाददाता। सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। समूचा विंध्यक्षेत्र औघड़दानी बाबा भोले नाथ की भक्ती में डूबा रहा। भक्तों ने जलाभिषेक,दूग्धाभिषेक अलावा दही,मधु,घृत समेत नाना विधि से स्नान कराया। इसके बाद बेलपत्र,शमी पत्र,भांग,धतूरा और अर्पित कर भगवान शिव को प्रसन्न करने के यतन में जुटे रहे। भोर से ही नगर हर हर बम बम के जयकारों से गूंजता रहा। नगर के प्रमुख शिव मंदिरों बूढ़ेनाथ महादेव,ताड़केश्वर महादेव,पंचमुखी महादेव,जमुनहिया स्थित गजानन महादेव,विंध्याचल के शिवपुर स्थित रामेश्वर महादेव मंदिरों पर भोर से ही भक्तों की लंबी लाइन लगी रही। इस अवसर पर कुछ भक्तों ने पुरोहितों के सानिध्य में रुद्राभिषेक भी कराया। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: शिवालयों में जलाभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालु, किया दर्शन-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.