सावन के पहले सोमवार पर गंगा घाटों से शिवालयों तक उमड़ पड़ा आस्था का सैलाब
फतेहपुर, अगस्त 3 -- फतेहपुर। सावन मास के पहले सोमवार पर गंगा घाटों से लेकर शिवालयों तक आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हर जगह बम-बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। रविवार आधी रात से ही गंगा घाटों पर कावड़ियों के पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया था। भोर पहर से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों शिवभक्तों ने गंगा स्नान कर पवित्र जल भरा और हर-हर महादेव व बोल बम के जयघोष के साथ शिवालयों की ओर रवाना हुए। शहर के प्रसिद्ध तांबेश्वर मंदिर में आधी रात से ही दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। इसके अलावा ओम घाट शिव मंदिर, नौबस्ता गंगा घाट, कुंडेश्वर धाम, जागेश्वर धाम सरकी सहित जिले के अन्य प्रमुख शिवालयों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- हर-हर महादेव के जयकारों के साथ श्रद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.