सावन के पहले सोमवार जागेश्वर में बम बम भोले की गूंज
अल्मोड़ा, जुलाई 20 -- अल्मोड़ा। सावन मास के पहले सोमवार को प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में भक्तों की भीड़ उमड़ी। सुबह चार बजे से ही भक्त बाबा के दर्शन के लिए कतार में खड़े रहे। दोपहर तक भक्तों की लाइन और अधिक लंबी हो गई। इसके बाद भी भक्तों ने शिवार्चन, रुद्रभिषेक और पार्थिव पूजन कर बाबा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूरा धाम बम बम भोले के जयकारों से गूंजा रहा। जागेश्वर धाम में इन दिनों एक माह का श्रावणी मेला चल रहा है। इसी मेले के पहले सोमवार को धाम में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। अधिकांश भक्त रविवार शाम को ही धाम पहुंच गए थे। यह भी पढ़ें- सावन से पहले ही कावड़ यात्रा के रंग में रंगे शिव भक्त इससे जागेश्वर सहित आसपास के सभी होटल और होम स्टे पूरी तरह पैक हो गए थे। सुबह चार बजे से भक्तों का मंदिर में आने का सिलसिला शुरू हो गया था। बारिश के बीच भक्तों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.