सावन के पहले सोमवार को शिव भक्तों ने आस्था एवं श्रद्धा संग शिवालयों में किया जलाभिषेक
अमरोहा, अगस्त 3 -- सावन माह के प्रथम सोमवार को हरिद्वार एवं बृजघाट से गंगाजल लाकर शिव भक्तों ने शिवालयों में जलाभिषेक किया। हर ओर हर-हर महादेव का उद्घोष गूंज उठा। हसनपुर के प्रसिद्ध झारखंड महादेव शिवाला मंदिर पर सोमवार तड़के से ही जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों की लाइन लगी शुरू हो गई। श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध, दही से जलाभिषेक कर बेलपत्र, चावल व पुष्प से भगवान शिव की पूजा की। भक्तों की तादाद को देखते हुए मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा। मां चामुंडा मंदिर, हनुमान मंदिर, शिव मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, माई जी महाराज का मंदिर आदि में भी प्रातः से ही भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। यह भी पढ़ें- सावन का पहला सोमवार : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा अमरोहा मंदिरों में लोटा जल और कांवड़ गंगाजल लेकर आए भक्तों की लाइन अलग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.