बिजनौर, अगस्त 3 -- सावन के पहले सोमवार को प्राचीन सिद्धपीठ बड़ा मंदिर मुक्तेश्वरनाथ समेत क्षेत्र के सभी शिवालयों में शिवभक्तों,महिलाओं, बच्चों व श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया और भोले बाबा को बेलपत्री व पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सोमवार तड़के से ही सभी मंदिरों व शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।प्रशासन ने सावन के पहले सोमवार को तड़के से ही कांवड़ यात्रा के मुख्य मार्गों को वन-वे कर दिया था और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया था।बिजनौर रेलवे फाटक के सामने चितौड़गढ़ पुलिस चौकी के चौराहे पर पुलिस बैरीकेट लगाए गए हैं और बड़े व भारी वाहनों को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया था।बिजनौर यह भी पढ़ें- Bijnor News: सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब जाने व आने वाली रोडवेज बसों को रेलवे फाटक के उस पार से संचालि...