सावन के पहले सोमवार को आई गूड न्यूज, महिला कांवड़िए ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, SSP ने किया नामकरण
मुजफ्फरनगर, अगस्त 3 -- Kanwar Yatra: सावन के पावन माह और कांवड़ यात्रा के बीच मुजफ्फरनगर में सोमवार को महिला कांवड़िया की गोद में किलकारी गूंजी। नीलकंठ से कांवड़ लेकर आ रही दिल्ली के भलस्वा निवासी नेहा ने जिला महिला अस्पताल में जुड़वा बेटों को जन्म दिया। सात माह में डिलिवरी के कारण दोनों बच्चों को अस्पताल स्टाफ ने एसएनसीयू (स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट) में भर्ती कर परिजनों को सूचना दी। एसएसपी संजय वर्मा ने अस्पताल पहुंचकर महिला और बच्चों का हाल जाना। इससे जुड़े कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। दिल्ली के भलस्वा निवासी 20 वर्षीय नेहा अपनी साथी महिला कांवड़ियों के साथ शनिवार को कांवड़ लेने ऋषिकेश से आगे नीलकंठ पहुंची थी, वहां से कांवड़ उठा कर सभी सोमवार को मुजफ्फरगनर की सीमा में पहुंच गए। मुजफ्फरनगर पहुंचने पर सात महीने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.