सावन के पहले मंगलवार को भंडारी देवी का दर्शन करने उमड़े आस्थावान
मिर्जापुर, अगस्त 5 -- अहरौरा, हिन्दुस्तान संवाद। सावन के प्रथम मंगलवार को विंध्य पर्वत श्रृंखला में भंडारी देवी पहाड़ी पर विराजमान शक्ति स्वरूपा मां भंडारी देवी के दर्शन-पूजन करने के लिए बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी। हजारों संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भंडारी मां की चरण में श्रद्धा से शीश झुकाकर नारियल, चुनरी, लाल गड़हल के पुष्पों की माला, इलाची दाना अर्पण कर आशीर्वाद लेकर जीवन को धन्य बनाया।वहीं महिला श्रद्धालुओं ने कड़ाई पूजन भी किया। धाम में मिट्टी के चूल्हे पर कड़ाई चढ़ाकर लकड़ी की आंच पर हलआ पूड़ी बना कर मातारानी को भोग लगाया। कुछ माताओं ने अपने बच्चों के मुंडन संस्कार कराकर अपनी मनोकामना पूरी की। यह भी पढ़ें- Begusarai News: शिव शृंगार और महाआरती देखने से होती है मनोवांछित फल की प्राप्ति अहरौरा डीह की ऊंची पहाड़ियों पर व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.