सावन के पहले दिन जनपद के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
शाहजहांपुर, जुलाई 31 -- शाहजहांपुर। श्रावण मास की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। सावन के पहले दिन से ही जिले के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और रुद्राभिषेक शुरू हुआ। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा, भांग, आक और पुष्प अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। शहर के बाबा विश्वनाथ मंदिर, वनखंडीनाथ मंदिर, त्रिलोकीनाथ मंदिर, चौक स्थित शिवालयों समेत जिले के जलालाबाद, तिलहर, पुवायां, कांट, निगोही, खुटार, कलान और अन्य क्षेत्रों के प्राचीन शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। शिवालयों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। यह भी पढ़ें- Jhansi News: देवों के देव महादेव की भक्ति में डूबी रानी की नगरी मंदिर समितियों ने दर्शन और जलाभिषेक की वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.