प्रयागराज, जुलाई 30 -- प्रयागराज। पावन सावन माह के प्रथम दिन दशाश्वमेध घाट शिवभक्ति और गंगा आराधना से सराबोर हो उठा। गंगा विचार मंच, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन की प्रांत संयोजक अनामिका चौधरी निषाद ने भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर मां गंगा में जल अर्पित किया तथा प्रदेश एवं देशवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की मंगलकामना की। इस अवसर पर अनामिका चौधरी निषाद ने कहा कि सावन का महीना न केवल शिव आराधना का पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, नदियों और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का भी श्रेष्ठ अवसर है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से मां गंगा की निर्मलता और घाटों की स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया। पूजन के बाद गंगा विचार मंच के कार्यकर्ताओं ने दशाश्वमेध घाट पर स्वच्छता अभियान चलाकर श्रद्धालुओं को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया।...