सावन के दूसरे सोमवार शिवालयों में गूंजे भोलेनाथ के जयकारे
हल्द्वानी, जुलाई 27 -- हल्द्वानी, संवाददाता। सावन मास के दूसरे सोमवार को शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भगवान शिव के जयकारों और बम-बम भोले के उद्घोष से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठे। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से शिव पूजन, जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और पार्थिव पूजन कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। सुबह से ही गौलापार स्थित लोकेश्वर महादेव मंदिर, मुखानी स्थित प्राचीन शिव मंदिर, कठघरिया स्थित तारकेश्वर महादेव मंदिर, पटेल चौक स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर और कालू सिद्ध मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, फल-फूल आदि अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। यह भी पढ़ें- सावन शुरू होने से पहले ही जेठौरनाथ महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.