नई दिल्ली, अगस्त 9 -- sawan ke dusre somwar ko kya chadhana chahiye : सावन की दूसरी सोमवारी के दिन प्रदोष व्रत भी पड़ रहा है। इस साल सावन का दूसरा सोमवार व्रत आर्द्रा नक्षत्र और पुनर्वसु नक्षत्र के संयोग में रखा जाएगा। सावन के दूसरे सोमवार पर नियमपूर्वक पूजा करने से औघड़दानी की कृपा हमेशा भक्तों पर बनी रहती है। सावन सोमवार के दिन विशेष रूप से शिव जी का अभिषेक किया जाता है। सावन सोमवारी पर अलग-अलग कामनाओं के साथ जलाभिषेक करने का महत्व है। इसमें सही विधान का ध्यान रखा जाए तो लाभ प्राप्त होता है। पूरी श्रद्धा के साथ शिव जी की उपासना और अभिषेक करने से मनोकामना पूरी होती है। अगर आप किसी कारणवश सावन के दूसरे सोमवार का व्रत नहीं कर पा रहे हैं तो विभिन्न तरीकों से अभिषेक कर शिव जी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं सावन के दूसरे सोमवार पर क...