सावन के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, जयकारों से गूंजे शिवालय
बुलंदशहर, अगस्त 10 -- सावन के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक और रुद्राभिषेक किया। बम बम भोले के जयकारों से मंदिर प्रांगण गूंजते रहे। सुबह से लेकर देर शाम तक शिवालयों में श्रद्धालुओं को अपार जनसैलाब उमड़ता रहा। सावन के दूसरे सोमवार को बुलंदशहर नगर के श्रीराजराजेश्वर मंदिर, श्री द्वादश महालिंगेश्वर सिद्धपीठ गंगेरूवा, श्री सिद्धेश्वर मंदिर, श्री भूतेश्वर मंदिर, श्री नर्मदेश्वर मंदिर, श्री महाकालेश्वर मंदिर, श्री सिद्धपीठ महाकाली मंदिर, मंशा देवी मंदिर, गंगा मंदिर सहित अहार के अंबकेश्वर महादेव मंदिर एवं जिले के सभी शिव मंदिरों पर भक्तों की सुबह से ही कतारें लग गईं। शिवभक्तों ने शिवालयों पर जलाभिषेक किया। बेलपत्र, भांग, धतूरा, दीप-धूप, गंगाजल, दूध, मिष्ठान आदि समर्पित कर शंकर भगवान की विशेष पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं ने मनौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.