सावन के तीसरे सोमवार पर आज उमड़ेगी कांवड़ियों की भीड़, स्कूलों में छुट्टी
शाहजहांपुर, अगस्त 17 -- कलान-शाहजहांपुर। सावन के तीसरे सोमवार को पटना देवकली के प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। रविवार को ही मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक करते नजर आए। भीड़ को देखते हुए सोमवार को प्रशासन और पुलिस के सामने श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से जलाभिषेक कराने की बड़ी चुनौती रहेगी। वहीं 12वीं तक के स्कूल भी बंद हैं। रविवार सुबह से ही पटना देवकली मंदिर की ओर श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। हाथों में पूजा की थाली, बेलपत्र, फूल और जल लेकर भक्त कतार में खड़े दिखाई दिए। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.