सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भीड़ उमड़ी
गाज़ियाबाद, अगस्त 17 -- गाजियाबाद, वंदना। सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ा। सुबह से ही जलाभिषेक करने के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतारें लग गई। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा, फूल, फल, दूध आदि चढ़ाकर मंगल कामनाएं की। इसके साथ नाग पंचमी पर मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई। सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में रविवार रात 12 बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थी। रात दो बजे मंदिर के पीठाधीश्वर महंत नारायण गिरि ने भगवान दूधेश्वर नाथ का विधि विधान से अभिषेक पूजन किया। इसके बाद सुबह विशेष पूजा, आरती और भगवान का दिव्य श्रंगार किया गया। इस दौरान मंदिर हर हर महादेव और बम बम भोले के जयघोष से गुंजायमान रहा। मंदिर में देवी मंदिर, द्वारकापुरी के महंत गिरिशानंद गिरि ने धूप-दीप आरत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.