सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु
गौरीगंज, अगस्त 17 -- अमेठी। संवाददाता सावन माह के तीसरे सोमवार को जनपद के प्रसिद्ध पौराणिक स्थल मुकुटनाथ धाम ताला और मां कालिका धाम सहित गांवों में स्थित शिवालयों में जलाभिषेक और रुद्राभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिरों के बाहर भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं।मुकुटनाथ धाम ताला में श्रद्धालुओं के साथ ही कांवरियों का दल बोल बम के जयकारों के साथ पहुंचा। कांवरियों ने पहले तालाब में स्नान कर शुद्धिकरण किया, इसके बाद विधि-विधान से बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर दिनभर हर हर महादेव और बोल बम के नारों से गूंजता रहा। मुकुटनाथ धाम के पुजारी शिव मंगल गिरि ने बताया कि इस बार सोमवार को धाम में इस वर्ष की सबसे अधिक भीड़ रही। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: सावन के तीसरे सोमवार को रिमझिम बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.