सावन के तीसरे सोमवार को शिवमय होगा शहर,सुरक्षा के कड़े इंतजाम
पीलीभीत, अगस्त 17 -- पीलीभीत। सावन के पावन तीसरे सोमवार को शहर भगवान भोलेनाथ की भक्ति में सराबोर नजर आएगा। शहर के प्रसिद्ध गौरीशंकर मंदिर समेत सभी शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़िए भी पवित्र जल लेकर मंदिरों में पहुंचेंगे और भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: सावन की तीसरी सोमवारी पर अशोक धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, सुरक्षा के पुख्ता इंतजामसुरक्षा व्यवस्था श्रद्धालुओं की भीड़ और कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए एसपी सुकीर्ति माधव और एएसपी विक्रम दहिया ने गौरीशंकर मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.