सावन के तीसरे सोमवार को मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
नई दिल्ली, अगस्त 17 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी में सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में बड़ी तादाद में श्रद्धालु पहुंचे। शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं के लिए पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। देर शाम तक शिवालयों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। किसी ने गंगाजल तो किसी ने बेलपत्र, धतूरा फल आदि चढ़ाकर शिव अर्चना की। 'बम-बम भोले' और हर-हर महादेव के जयकारों से शिवालय गूंज उठे। चांदनी चौक स्थित प्राचीन श्री गौरी शंकर मंदिर, प्रीत विहार में शिव मंदिर गुफा वाला, कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन शिव मंदिर और यमुना बाजार स्थित प्राचीन नीली छतरी शिव मंदिर में अलसुबह से ही पूजा अर्चना के लिए आस्था का सैलाब दिखा। यह भी पढ़ें- Godda News: सावन की तीसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर ओर गूंजा बोल बम झंडेवाला देवी मंदिर में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.