सावन के चौथे सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक
शामली, अगस्त 24 -- थानाभवन। सावन के चौथे सोमवार को नगर और ग्रामीण क्षेत्र के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर विधि-विधान से भगवान शिव का पूजन किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। नगर के जस्सू वाला मंदिर, कचौरी नाथ मंदिर, दयाल आश्रम, पंचतीर्थ आश्रम, श्री बालाजी धाम, ठाकुर द्वारा मंदिर, मोहल्ला कम्भोयान, कानूगोयान, राजो की मोरी, मुजावरान, हाफिज दोस्त और अग्रवाल कॉलोनी सहित विभिन्न शिवालयों में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंजते रहे। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: सावन के चौथे सोमवार को मंदिरों में शिवभक्तों की लगी भीड़ यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: अपराकाशी के मंदिरों में उमड़ा आस्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.